hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                बीकानेरl  अन्तर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) एवं रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स द्वारा 7 सितम्बर, को यहां रेलवे स्टेशन के सामने होटल वृंदावन रीजेंसी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा।

 

 

 

इस्कॉन के राजस्थान जोनल सचिव देवकीनंदन दास, क्षेत्रीय सचिव भक्ति प्रचार परिव्राजक स्वामी ने संयुक्त रुप से बताया कि महोत्सव के तहत कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अभिषेक, कथावाचन, छप्पन भोग दर्शन, आरती के बाद महाप्रसादम् होगा।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि इस्कॉन भगवद गीता का ज्ञान देकर और सेवा करके पीड़ित मानवता की मदद करने वाला एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन है। वर्ष 1965 से विभिन्न तरीकों से सेवा करना जैसे वैदिक सांस्कृतिक केंद्र, गुरुकुल बनाना, युवाओं को परामर्श देना, भोजन वितरण, आदिवासी देखभाल आदि प्रमुख है। इस्कॉन द्वारा अब बीकानेर में भी अपनी गतिविधियां शुरू करने की जानकारी भी उन्होंने दी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page