Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                                बीकानेर। देश कांग्रेस ने आज जिला अध्यक्षों सहित कई अहम पदों पर नामों की घोषणा कर दी है।

 

 

 

 

जिसमें राजस्थान के 25 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गयी है। जिनमें बीकानेर देहात से बिशनाराम सियाग को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। बिशनाराम सियाग लगातार कांग्रेस पार्टी की रीति नीति के तहत नवाचार करते रहें है। सियाग पूर्व में लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष भी रह चुके है।

 

 

 

 

प्रदेश कांग्रेस ने 25 जिला अध्यक्षों के साथ-साथ उपाध्यक्षों,महासचिवों की भी नियुक्ति की है। इस सम्बंध में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने आदेश जारी किया है। जिसमें 21 उपाध्यक्ष,48 महासचिव,121 सचिवों की नियुक्ति की है। प्रदेश उपाध्यक्ष में बीकानेर से पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, महासचिव में जिया उर रहमान, डॉ. राजेन्द्र मूंड को जिम्मेवारी सौंपी गयी है।

 

 

 

 

डूंगर महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष शिवलाल गोदारा को प्रदेश सचिव,एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष रामनिवास कूकणा को भी प्रदेश सचिव बनाय गया है।

 

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page