चूरू, बालिका महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वामी विवेकानंद जयन्ती पर भाषण प्रतियोगिता में भाग लेते छात्राऐ।

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, जगदीश सोनी , hellobikaner.com  बालिका महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वामी विवेकानंद जयन्ती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्या डॉ आशा कोठारी ने कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद के बताए हुए मार्गों पर चलना होगा। सभी को उनके सिद्धान्तों पर चल कर देशहित कार्याे पर कार्य करना होगा। स्वामी विवेकानंद ने शिकागो सम्मेलन में भारत की तरफ भाषण देकर भारत का मान बढ़ाया था।

 

 

स्वामी विवेकानंद ने शिकागो सम्मेलन में हिन्दी भाषा मे भाषण देकर हिंदी का मान बढ़ाया था। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी निर्मला सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में व्याख्याता कविता अंसारी, डॉ मंसूर अली खान, विनीता मंगल व स्नेहलता धौलपुरिया आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page