Jan aakarosh Yatra

Share

बीकानेर hellobikaner.com उदासर ग्राम पंचायत में आज भाजपा की जन आक्रोश यात्रा रथ का शुभारंभ हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पेमासर सरपंच कुकणा के नेतृत्व में इस यात्रा का आयोजन हुआ।

 

 

पंचायत समिति बीकानेर की ग्राम पंचायत उदासर में इस यात्रा रथ के द्वारा रविवार को बिछवाल मंडल अध्यक्ष तोलाराम कुकणा के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा रैली निकालकर हल्ला बोला गया। पेमासर सरपंच एवं बिछवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं बीकानेर पंचायत समिति सरपंच यूनियन के अध्यक्ष तोलाराम कुकणा ने बताया व खाजूवाला के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल ने कहा की मौजूदा कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है।

 

उन्होंने कहा की चार वर्ष पहले चुनावी वादों के समय किसानों का कर्जा माफ करने के लिए 10 दिन का समय मांगा गया था। लेकिन अभी तक चार वर्ष बीत जाने के बाद भी किसानों का किसी भी प्रकार का कर्ज माफ नहीं किया गया है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के नाम पर धोखा दिया गया है, किसी भी बेरोजगार युवा को अभी तक भत्ता नहीं दिया गया है।  इसके अलावा राजस्थान में अपराध चरम सीमा तक पहुंच चुका है।

 

उन्होंने बताया की कांग्रेस सरकार के जंगलराज, भ्रष्टाचार और कुशासन से ग्रसित प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा के प्रदेश आह्वान पर जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी जन आक्रोश रैली को लेकर रविवार को जन आक्रोश यात्रा रथ का शुभारंभ पेमासर एवं उदासर किया गया । उदासर के गांधी चौक पर सभी वक्ताओं ने रैली को संबोधित किया । बीकानेर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पेमासर एवं उदासर खाजूवाला विधानसभा में आते हैं ।

जन आक्रोश यात्रा के रथ की लांचिंग ग्राम पंचायत उदासर के गांधी चौक से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री जालम सिंह भाटी,जिलाध्यक्ष ताराचंद ताराचंद सारस्वत, विधानसभा प्रभारी बहादुरचन्द नारंग, पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल, मुख्य वक्ता भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विजय आचार्य ने हरी झंडी दिखाकर कि हैं । वहीं कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष व पेमासर सरपंच एवं बीकानेर पंचायत समिति सरपंच यूनियन के अध्यक्ष तोलाराम कुकणा ,खाजुवाला से प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल बिरडा, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज सिवर, सवाई सिंह तंवर , काशीराम जाखड़, माधोसिंह भाटी, राकेश चितलागिया, प्रशांत विश्नोई, हरिकिशन अग्रवाल, राकेश सहोत्रा, मनोज सेठिया सहित भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता  इस जन आक्रोश रैली में शामिल हुए।

 

[web_stories title=”false” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]

About The Author

Share

You cannot copy content of this page