hellobikaner.com

Share

नागौर hellobikaner.com जिले के कैलाश रोल थाने में कार्यरत कांस्टेबल जो मेडिकल छुट्टियों पर चल रहा था पैर फिसल जाने से हौद में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई।

 

 

पुलिस ने मृतक कांस्टेबल का शव जेएलएल हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। बताया जा रहा है की इसी हॉस्पिटल में शव का पोस्टमार्टम होगा उसके बाद शव को परिजनों को सौप दिया जायेगा।

 

 

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम 27 वर्षीय विनोद कुमार है जो की ऊंटवालिया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। विनोद मेडिकल छुट्टियों पर चल रहा था। परिवार वालों का कहना है की आज सुबह लगभग 10 बजे वो घर में बने हौद से पानी निकाल रहा था अचानक उसका पैर फिसल गया और हौद में जा गिर गया।

 

 

परिवार वालों के अनुसार हौद काफी गहरा होने पानी भरा हुआ था जिससे वो पानी डूब गया। इस घटना के बाद आस पास के लोगों की मदद से उसे हौद से बाहर निकला और अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page