हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। शहर की अंदरूनी तंग गलियों में देर रात पांच जंगली ऊंट अचानक से दौड़ते दिखाई दिए।
शहर के युवाओं ने इनका पीछा किया और इनको शहर से बाहर खदेड़ दिया। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। कुछ महीनों पहले एक जंगली रोजडा भी शहर की गलियों में दौड़ता दिखाई दिया था।
परकोटे के अंदर ऐसे जंगली जानवरों का देर रात को आना खतरनाक हो सकता है। इन्होंने किस रास्ते से शहर के अंदर प्रवेश किया ये अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।
प्रशासन को शहर यह ध्यान रखना होगा कि इस तरह से जंगली जानवर शहर के अंदर प्रवेश न करे। अन्यथा कभी भी यह जंगली जानवर शहर के अंदर नुकसान पहुंचा सकते है।