Share

बीकानेर केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर देहात के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता सहीराम दुसाद के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। मेघवाल ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी संवेदना प्रकट की व ईश्वर से प्रार्थना की उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

मेघवाल ने कहा की दुसाद के निधन को पार्टी और बीकानेर क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मेघवाल ने सहीराम की इस तरह असमय मृत्यु को अपने लिए व्यक्तिगत क्षति बताया। मेघवाल ने कहा की ‘‘सहीराम जी जमीन से जुडे़ कर्मठ कार्यकर्ता थे।‘‘ बीकानेर क्षेत्र में भाजपा के आधार को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उनका संपूर्ण जीवन पार्टी व समाज सेवा को समर्पित रहा, मैं अपने भावपूर्ण श्रद्धासुमन सहीराम को समर्पित करता हूँ, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने किसान नेता सहीराम दुसाद के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ.कल्ला ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि स्वर्गीय दुसाद सदैव किसानों के हितों के लिए संघर्षरत रहे।कमजोर एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए भी उन्होंने कार्य किया। सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने आज बीकानेर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व देहात जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद के सड़क दुर्घटना में घायल होने एवं तदुपरांत स्वर्गवास होने पर शोक संवेदना प्रकट की है। इसी दुर्घटना में स्व. दुसाद के साथ उनकी माताजी एवं चाचीजी का भी निधन होने को परिवार पर वज्रपात बताते हुए मंत्री भाटी ने इसे हृदय को व्यथित एवं स्तब्धकारी करने वाली दुर्घटना कहा। उच्च शिक्षा मंत्री ने स्व. दुसाद, उनकी माताजी एवं चाचीजी के इस आकस्मिक निधन पर परम पिता परमेश्वर से दिवगंत आत्माओं को शांति एवं परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

विधायक सुमित गोदारा आज लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के गांवो के दौरे पर थे जब उन्होंने सहीराम जी दुसाद के निधन का समाचार सुना तो वे स्तबध हो गए। उन्होंने पूर्व कृषि उपज मंडी चेयरमैन रहे व बीकानेर देहात के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रति गहरी शोक संवेदना जताई।  उन्होंने कहा कि वे साधारण किसान परिवार में जन्मे तथा हमेशा से ही वे समाजसेवी रहे वह इनके जाने से भाजपा परिवार में अपूरणीय क्षति हुई है, भगवान इनको अपने  चरणों में स्थान दे व उनके परिवार को दुःख की इस घड़ी में संबल दे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page