
हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com बीकानेर। भाजपा नेता पुनीत ढाल की तबीयत बिगडऩे पर उन्हें ईलाज हेतु अहमदाबाद रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन ढाल की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां तबीयत में सुधार नहीं होने पर बीतीरात को ढाल को अहमदाबाद के उच्च सेंटर के लिए रैफर किया गया। ढाल ने बताया कि यूरोथ्रो में पत्थरी थी।
जिसका असहसनीय दर्द होने के कारण पीबीएम अस्पताल में चिकित्सकों को दिखाने के बाद शहर के एक निजी अस्पताल में ईलाज करवाया। जहां डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन कर पत्थरी तो निकाल दी, लेकिन उसके बाद दर्द कम नहीं हुआ। दो-तीन इंतजार के बाद भी दर्द कम होने की बजाय बढ़ता गया और अंत में निजी हॉस्पिट्ल्स के चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए। ऐसे में अहमदाबाद जाकर ईलाज करवाना पड़ा है।