Ashok Gehlot Cm Rajasthan

Share

Hello Bikaner News Network, hellobikaner.com, बीकानेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल बीकानेर दौरे पर रहेगें। गहलोत कल बीकानेर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय में एन एस यु आई के छात्रसंघ अध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।

 

उसके बाद तेरापंथ भवन गंगाशहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर के लिए रवाना हो जायेंगे। गहलोत कल सुबह 9 बजे जयपुर से रवाना होंगे।

 

 

 

सुबह 9.40 पर बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पहुचेंगे। बीकानेर के दोनों कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद गहलोत दोपहर 2.20 पर वापस बीकानेर नाल एयरपोर्ट से रवाना होकर दोपहर 3.15 बजे जोधपुर पहुचेंगे उसके बाद जोधपुर के गाँधी मैदान में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page