Share

बीकानेर hellobikaner.com बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़ सिटी थाना क्षेत्र में भोजेवाला के पास आज शाम ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गये।

 


हादसे में घायलों को आपातकाल सेवा 108 की एंबुलेंस तथा अन्य वाहनों से लोगों ने सूरतगढ़ सरकारी हस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। दो-तीरन महिला श्रमिकों के ज्यादा चोट आई हैं, जिनको सूरतगढ़ में ही प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

 


दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना स्थल का पुलिस द्वारा अवलोकन किया गया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page