Share

बीकानेर hellobikaner.com  संभाग के श्री गंगानगर जिले से दो बच्चों के डूबने से मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है की दोनों बच्चे नहाने की लिए इंदिरा वाटिका में उतरे थे और डूबते ही चले गए।

 

 

आज सुबह करीब 10 बजे श्रीगंगानगर में बारह वर्षीय देव व सात वर्षीय सन्नी खेलते खेलते नहाने के लिए इंदिरा वाटिका में उतर गए। बोटिंग पोंड की गहराई जायदा होने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूबने लगे। इतने में वहां उपस्थित लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लेकिन जब तक दोनों को पानी से बाहर निकाला गया दोनों ने दम तोड़ दिया था।

 

 

मौके पर स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची और मृतक दोनों बच्चों को बाहर निकलकर अस्पताल लेकर गए। जब दोनों बच्चो के परिवार वालों को इस हादसे की जानकारी मिली तो वह तुरंत वहां पहुंचे। अपने अपने बच्चे को मृत देखकर उनके परिजन बिलख उठे। उनका रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।

 

 

आपको बता दें की श्रीगंगानगर में इस इंदिरा वाटिका (बोटिंग पोंड) का निर्माण साल 2003 में हुआ था। शुरुवात के कुछ दिनों तक यहाँ बोट चलवाई लेकिन उसके बाद बोर्टिंग बंद कर दी गई। लगातार हो रही बारिश के कारण इंदिरा वाटिका में पानी से भर गया था। यहाँ के लोगों को इसकी गहराई का पता होने के कारण कोई इसके नजदीक नहीं जाता था। लेकिन बच्चो को इसका अनुमान नहीं था और वो इस बोटिंग पोंड में नहाने के लिए उतर गए और उनकी डूबने से मौत हो गई।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page