
hellobikaner.com
हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में आज एक माकन में दो शव मिलने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार आस पास के क्षेत्र में शवों की दुर्गन्ध आ रही है। मौके पर पुलिस पहुँच गई है।
मुक्ता प्रसाद थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह इस मामले की जांच कर रहे है। दुर्गन्ध आने से शव कई दिन पुराने लग रहे है। जानकारी मिली है कि एम पी कॉलोनी के सेक्टर नं 2 स्थित एक मकान में ये शव मिले है। दोनों शवों को पीबीएम की मोर्चरी भिजवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें इससे पहले बीकानेर के जय नारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र में तीन शव मिले थे।