hellobikaner.in

Share

मुंबई  hellobikner.in  मुंबई के पूर्वी उपनगर कुर्ला के नाइक नगर में मंगलवार को एक चार मंजिला इमारत के पूरी तरह ढह जाने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए।

 

 

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुये बताया कि कुर्ला के नाइक नगर में सोमवार देर रात चार मंजिला इमारत पूरी तरह से ढह गयी। जिससे इमारत में रह कई लोग मलबे में दब गये।

 

आज पूर्वाह्न में बचावकर्मियों ने मलबे में से 21 लोगों का बाहर निकाला जिनमें चार शव और 17 अन्य घायल लोग थे। सभी मृतक और घायल वयस्क पुरूष है। घायलों को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल और सायन के एलटीएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य में दमकल की 10 गाड़ियां, छह बचाव वैन और एंबुलेंस लगी हुयी हैं। दो लोगों के लापता होने की सूचना से दमकल अधिकारियों को अंदेशा है कि अभी भी कुछ लोग अन्दर फंसे हो सकते है। बचाव और राहत कार्य हालांकि जोरों पर है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page