hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, बीकानेर, hellobikaner.comशाकद्वीपीय ब्राह्मण गणगौर महिला समिति द्वारा गणगौर महोत्सव का आयोजन किया गया। शिवशक्ति भवन में आयोजित इस समारोह की मुख्य अतिथि महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित व विशिष्ट अतिथि साहित्यकार संगीता सेठी थीं।

 

 

 

 

 

 

 

गणगौर प्रतियोगिता में वैशाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय शारदा व तृतीय स्थान पर सपना रहीं। गणगौर प्रतियोगिता में 14 प्रतिभागी थीं। प्रतियोगिता की निर्णायक ब्यूटीशियन एकता स्वामी और फैशन डिजाइनर ईशा चौहान थीं।

 

 

 

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा कि बीकानेर शहर के रीति-रिवाज और परंपराएं हमारी सांस्कृतिक विरासत है। इसे सहेजने में महिलाओं की बड़ी भूमिका रही है। कोई भी समाज अपनी महिलाओं को पीछे रखकर विकास नहीं कर सकता। शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने गणगौर उत्सव के माध्यम से जो नवाचार किए हैं, वे वक्त की जरूरत है।

 

 

 

 

 

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि साहित्यकार संगीता सेठी ने कहा कि गणगौर का उत्सव स्त्री-मन की रचनात्मकता को अभिव्यक्त होने का अवसर देता है। सोलह दिन के इस गणगौर पर्व का धार्मिक महत्व तो है ही, लेकिन इसका स्त्री मन की अभिरुचियों को सामने लाने में भी बड़ा योगदान है। यह एक ऐसा आयोजन है, जो सीधे शिव और शक्ति की पौराणिकता से जोड़ता है।

 

 

 

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी बलदेव सेवग ने कहा कि शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने मेहनत और लगन के साथ एक अच्छा आयोजन किया है। इस तरह के आयोजन होने से समाज की युवतियां शिक्षा, साहित्य और संस्कृति से संस्कारित होती हैं।

 

 

 

 

 

 

समिति की अध्यक्ष ऋतु शर्मा ने बताया कि समिति ने समानांतर रूप से किशोरी मंडल का गठन भी किया है, जिसमें 11 से 19 साल की किशोरियों को नेतृत्त्व विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही समय-समय पर स्वास्थ, शिक्षा और रोजगार संबंधी शिविर भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गणगौर उत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम हुए, जिसमें सभी वर्ग की महिलाओं ने भागीदारी की।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page