Share

बीकानेर hellobikaner.in हिन्दू नववर्ष पर बीकानेर में आयोजित होने वाली धर्मयात्रा लो लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है। इस यात्रा के लिए हर साल नए-नए गीत लिखे और गाये जाते है। सबसे पहली धर्म यात्रा में एक गीत इतना लोकप्रिय हुआ की उस गीत को यूट्यूब के अलग-अलग चैनलों ने अपलोड किया गया और इस गीत को लाखों व्यू मिले। इस गीत को भारत में कई हिन्दू धार्मिक आयोजनों पर बजाया जाने लगा।

इस गीत के बोल थे “हर घर भगवा छाएगाइस गीत को आवाज दी थी बीकानेर के वेद व्यास ने, उस वक़्त ये गीत यूट्यूब की ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल हो गया था। वेद व्यास भाजपा युवा मोर्चा बीकानेर शहर के जिलाध्यक्ष है।

 

इस गीत के बाद यूट्यूब पर वेद व्यास लिखने पर गानों की लिस्ट सामने आने लगी, यही नहीं फेमस भजन गायिका और स्टेज आर्टिस्ट लक्ष्मी दुबे ने 2018 में अपनी आवाज में “हर घर भगवा छाएगागीत को गाया और अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया जिस पर लाखों व्यू भी आये। अभी लगभग 10 माह पहले लक्ष्मी ने इसी गाने का पार्ट-2 भी अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है।

 

वेद व्यास ने इस बार फिर एक नया गीत यूट्यूब पर अपलोड किया है। इस गीत के बोल है “जाग उठे है सोये हिन्दू” इस गीत को रवि गहलोत क्लिक नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गीत को भवानी व मनीष पुरोहित ने लिखा है वही वीडियो रवि गहलोत ने तैयार किया है। इस गीत को आज यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

जाग उठे है सोये हिन्दू Dharmyatra 2022 Bikaner | Ved Vyas | By ravi Gahlot clicks

हैलो बीकानेर समाचार पत्र पढने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…

About The Author

Share

You cannot copy content of this page