Share

वेटरनरी विश्वविद्यालय की 1 राज आर एण्ड वी स्क्वाड्रन एन.सी.सी. यूनिट का ग्रुप कमंाडर कर्नल शर्मा द्वारा निरीक्षण यूनिट की उपलब्धियों को सराहा

DSC_1381

DSC_1413

DSC_1416

DSC_1439

DSC_1440
बीकानेर,रामसहाय हर्ष। एन.सी.सी. ग्रुप मुख्यालय, जोधपुर के ग्रुप कमांडर कर्नल सुधांशु शर्मा ने मंगलवार को वेटरनरी विश्वविद्यालय में 1 राज आर एण्ड वी स्क्वाड्रन एन.सी.सी. यूनिट का निरीक्षण किया। कमंाडर कर्नल शर्मा ने यूनिट के पी.आई. स्टाफ, केन्द्रीय और राज्य के सिविल कर्मचारियों से मुलाकात भी की। कमान अधिकारी प्रदीप पूनिया ने बताया कि इस यूनिट के पांच एन.सी.सी. कैडेट्स गणतंत्र दिवस नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अश्व प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नई दिल्ली गये हैं। उन्होंने बताया कि अब तक इस यूनिट ने रूप ज्योति शर्मा ट्रॉफी, एक स्वर्ण पदक और चार कांस्य पदक जीतकर पूरे राज्य में अपना परचम फहराया है। कर्नल शर्मा ने यूनिट के कैडेट्स व यूनिट को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कमान अधिकारी की सेवाओं को सराहा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page