hellobikaner.com

Share

स्पोर्ट्स डेस्क hellobikaner.com महाराष्ट्र के रुतुराज गायकवाड़ विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में सोमवार को उत्तर प्रदेश के खिलाफ एक ओवर में सात छक्के जड़कर लिस्ट ए क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

 

रुतुराज गायकवाड़ ऐसा करके विश्व रिकॉर्ड बना दिया है, गायकवाड़ ने शिवा सिंह द्वारा फेंके गए 49वें ओवर में यह कीर्तिमान रचा। इस ओवर की पांचवीं गेंद नो बॉल होने के कारण शिवा को कुल सात गेंदें फेंकनी पड़ीं। गायकवाड़ ने सभी गेंदों पर छक्के लगाकर ओवर में कुल 43 रन जोड़े।

RituRajGaikwad

गायकवाड़ ने इसी ओवर में अपना दोहरा शतक भी पूरा किया। महाराष्ट्र के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे गायकवाड़ ने इस पारी में 159 गेंदों पर 10 चौकों और 16 छक्कों की बदौलत नाबाद 220 रन बनाए, और अपनी टीम को 50 ओवर में 330 रन तक पहुंचाया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page