hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, मदनमोहनआचार्य, hellobikaner.com चूरू जिला मुख्यालय पर उस्मानाबाद कालोनी आये राजस्थान मुस्लिम वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष (राज्य मंत्री) डॉ खानु खान बुधवाली, राजस्थान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहना रियाज़ चिश्ती व राजस्थान वक़्फ़ विकास बोर्ड अध्यक्ष (विधायक) हाकम अली खान का स्वागत व अभिनन्दन किया।

 

 

चूरू जिला वक़्फ़ बोर्ड सरपरस्त जमील चौहान ने अपने साथियो के साथ ,इस अवसर पर सुजानगढ़ सभापति नीलोफ़र गौरी, राजगढ़ नगर पालिका चेयरमैन रज़िया बानो नियाज़ गहलोत, तारानगर नगर पालिका चेयरमैन प्रियंका बानो का भी अभिनन्दन किया। डॉ खानु खान ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रचार प्रसार करे और जरूरत मंद को लाभान्वित करवाये। महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज़ ने बालिका शिक्षा के महत्व पर कहा।

 

 

समाज मे शिक्षा का होना, बहुत जरूरी है ,व्यक्ति इससे अपना ही नही समाज व देश का भी विकास करता है। स्वागत करता में मनोनीत पार्षद दीपिका सोंनी,जिला महामंत्री अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग इक़बाल खान,रिटायर्ड एस आई याकूब अली,पूर्व पार्षद जाफ़र खान, आबिद मोयल, सिराज खान जोईया, काज़ी अब्बास अली, डॉ जाकिर झारियावाला, हाजी निजामुद्दीन खान,महबुब अली, आदि ने किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page