प्रदेश की जनता के साथ दोहरे मापदंड क्यों? : राजेंद्र राठौड़, देखें वीडियो

0
hellobikaner.com







जयपुर hellobikaner.com प्रदेश के कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर आज चूरू से भाजपा विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने एक वीडियो अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है।

 

राठौड़ ने वीडियो में कहा की प्रदेश की जनता के साथ दोहरे मापदंड क्यों? सीएम अशोक गहलोत द्वारा श्रीगंगानगर में डिग्गी में डूबने से 5 बच्चों की मृत्यु पर संवेदनाएं व जोधपुर में डूबने से हुई 2 युवकों की मौत पर आर्थिक सहायता देना कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति की कहानी को स्वतः ही बयां कर रहा है।