Share

बीकानेर hellobikaner.com संभाग के चूरू जिले के कालूसर गाँव में 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन घर पर गिरने से महिला आग में झुलसने की खबर सामने आ रही है।

 

जानकारी के अनुसार चूरू के सरदारशहर तहसील के कालुसर गांव में सुबह 8 बजे 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन गिरने पर एक 40 वर्षीय महिला आग लगने से झुलस गई।

 

गांव के उप सरपंच फुसे खा ने बताया कि बानू बानो सुबह 8 बजे घर मे काम कर रही थी। तो अचानक घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की हाईटेंशन बिजली की लाइन घर पर गिर गई। लाइन घर मे बनी झोपड़ी पर गिर गई। बानू बानो झोपड़ी में बकरियों को चारा डालने का काम कर रही थी। लाइन गिरने के कारण झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से महिला के आग लग गई। महिला का 70 प्रतिशत शरीर जल गया। बाद में परिवार के लोग महिला को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लेकर आये।

 

अस्पताल में चिकित्सको ने महिला का प्राथमिक उपचार कर बीकानेर के लिए रैफर कर दिया। गांव के बशीर खा ने बताया कि घर के ऊपर से लाइन जा रही है। उसके लिए दो बार पूलासर जीएसएस में घर के ऊपर से जा रही लाइन को हटाने के लिए एप्लिकेशन दे चुका है। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुई। बशीर खा ने बताया कि ओर आज ये बहुत बड़ा हादसा हो गया।

 

 

[web_stories title=”false” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”3″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]

About The Author

Share

You cannot copy content of this page