Share

हैलो बीकानेर,। शहर जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से मुलाकात कर बीकानेर जिले में महिला कांग्रेस द्वारा जन समस्याओ के सम्बन्ध में की गयी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
श्रीमती गौड़ ने गुरुवार को जयपुर में प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को महिला कांग्रेस द्वारा बीकानेर शहर के विभिन्न वार्डो में जन समस्याओ के निराकरण के सम्बन्ध में आयोजित शिविरो की प्रगति रिपोर्ट सौपी।इसमें उन्होंने बीकानेर में विभिन्न मंचो पर जनता के हित में उठाये गए मुद्दों भी शामिल है।प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने बीकानेर में राजनितिक गतिविधियों की चर्चा की और कहा की महिला कांग्रेस को अधिक से अधिक सदस्य बनाकर बूथ स्तर पर महिलाओ कांग्रेस की रीती निति की जानकारी पहुचाये साथ ही किसान विरोधी,गरीब,मजदुर,युवा विरोधी भाजपा सरकार की तिन साल की विफलताओं को जनता तक पहुंचाए।

हमारा फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/hellobikaner/

About The Author

Share

You cannot copy content of this page