Share

हैलो बीकानेर न्यूज़। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज बीकानेर आ रहे है। अमित शाह के बीकानेर आगमन की तयारीयों में बीकानेर भाजपा के लगभग सभी नेता तैयारियों में जुटे है।

समय शेड्यूल


लगभग दोपहर 2.50 हैलीेकॉप्टर के द्वारा बीकानेर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में अमित शाह पहुंचेगे। वही पर मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शाह का स्वागत करेगें। 3 बजे सडक मार्ग द्वारा शाह संभाग स्तीरीय अनुसूचित जाति सम्मेलन पहुंचेगे।
4.10 पर द पार्क पैराडाईज रानी बाजार इन्डस्ट्री एरिया में कार्यक्रम शक्ति केन्द्र में शामिल होगें। 5.10 पर शाह अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं की विस्तार बैठक लेगे। शाम 6 बजे सम्मत पैलेस नोखा रोड बीकानेर में आरक्षित कार्यक्रम में हिस्सा लेगे। 8 बजे बीकानेर एयरपोर्ट से चार्टर प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना होगे।

पार्टी शहर जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य व देहात जिला अध्यक्ष सहीराम दुसाद की अध्यक्षता में 4 अक्टूबर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के कार्यक्रम को लेकर शहर व देहात जिला पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक वृन्दावन होटल में रखी गई, कल की बैठक में प्रदेश संघठन महामंत्री चन्द्रशेखर जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली।
चंद्रशेखर जी ने बैठक में बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष जी पहली बार बीकानेर आ रहे है सभी व्यवस्था प्रमुख को निर्देश दिए जल, पार्किंग,एंबुलेस,स्टेज सभी व्यवस्था ऐसी जो आमजन जो भी आमजन कार्यकर्ता आए उन्हें कोई समस्या का सामना ना करना पड़े इसके लिए हेल्प डेस्क बनाई जाए, बीकानेर शहर मे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी द्वारा अनुसूचित जाति सम्मेलन व शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में मंडल अध्यक्षों ,मोर्चो अध्यक्षों को कार्यकर्ताओ को लाने जिम्मा दिया जाएगा।

बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल,विधायक विश्वनाथ मेघवाल,प्रभारी महेंद्र सिंह सोढ़ी,विजेंद्र पूनिया,आईटी प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी,महापौर नारायण चोपड़ा,नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, सुमित गोदारा,मुमताज भाटी,विजय आचार्य ने भी विचार रखे।
आज की बैठक में महामंत्री मोहन सुराणा, दाऊलाल हर्ष,पाबूदान सिंह राठौड़,सवाई सिंह तंवर,नितिन नाई, आसकरण उपाध्याय, उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा,भूपेन्द्र शर्मा,,गोरी शंकर अग्रवाल,वेद व्यास,अशोक प्रजापत,कुम्भाराम सिद्ध,फारुख पठान ,मंत्री विष्णु पूरी,सलीम जोईया,रामकुमार व्यास, प्रवक्ता मनीष सोनी,मीडिया समन्वयक अशोक भाटी,कार्यालय मंत्री सुशील शर्मा,मंडल अध्यक्ष,आनद व्यास,शिव कुमार रंगा, विजय उपाध्याय अरुण जैन, मोर्चा अध्यक्ष किशन चौधरी,असद राजा भाटी,भंवरलाल जांगिड़,ओम प्रकाश मीणा,मधुरिमा सिंह,विक्रम भाटी उपस्थित रहे।

प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर जी ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओ का जायजा।
प्रदेश संगठन महामंत्री,केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने अनुसूचित जाति सम्मेलन स्थल,पार्क पैराडाइज भवन शक्तिकेन्द्र सम्मेलन स्थल पर व्यवस्थाओ का जायजा लिया व व्यवस्थाओ में लगे कार्यकर्ताओ से जानकारी ली, जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य,सहीराम दुसाद,प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल,प्रभारी महेंद्र सिंह सोढ़ी,नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका,विजय आचार्य, आईटी सेल संयोजक अविनाश जोशी,महामंत्री मोहन सुराणा, दाऊलाल हर्ष,पाबूदान सिंह,उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा,अशोक प्रजापत,प्रवक्ता मनीष सोनी,कार्यालय मंत्री सुशील शर्मा,ललित भान,दुष्यंत तंवर,अंकुर नागपाल,राजेन्द्र जीनगर,पंकज अग्रवाल,विमल पारीक साथ रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page