Share

नोखा, पुखराज शर्मा (हैलो बीकानेर न्यूज़)। बीकानेर जिले व संभाग स्तर पर अनिल कुलड़िया ने बाबा छोटुनाथ को दिलाया सुयश। विधिक सेवा प्राधिकरण की निबंध प्रतियोगिता में राजकीय बाबा छोटूनाथ आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय का छात्र अनिल कुलड़िया जिले में प्रथम व संभाग में तृतीय रहकर विद्यालय को सूयश दिलाया। शाला प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पूनिया ने बताया कि संभाग स्तरीय प्रतियोगिता राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मे हुई जिसमें बीकानेर, श्रीगंगानगर ,हनुमानगढ़ व चुरू जिले के प्रतिभागियों के बीच में निबंध, पोस्टर पेटिंग,वाद विवाद प्रतियोगिता का परिणाम उपनिदेशक बीकानेर मंडल महावीर सिंह पूनिया द्वारा जारी किया गया । प्रधानाचार्य पुनिया ने अनिल की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की करते हुए बधाई दी।

पांचवी बार रवाना होगा माँ हरसिद्धि पैदल यात्रा संघ 

नोखा, पुखराज शर्मा (हैलो बीकानेर न्यूज़)। नोखा से रोहिणा धाम के लिए जय माँ हरसिद्धि पैदल यात्रा  संघ कल रविवार को दोपहर 1:15 बजे पंचारिया चौक नोखा  हरसिद्धि माता मंदिर से जोत के दर्शन कर संघ रोहिणा धाम के लिए पैदल यात्री प्रस्थान करेगा संघ दिनांक 16 अक्टूबर सप्तमी  को रोहिणा धाम में माँ हरसिद्धि के जोत के दर्शन करेगा  संघ के अध्यक्ष हीरालाल पंचारिया ने कार्यकर्तओं को अलग अलग जिम्मेदारिया सौपी यह जानकारी संघ के कोषाध्यक्ष हरचंद पंचारिया ने दी  पंचारिया ने बताया  की संघ पांचवी बार पैदल यात्रा के लिए रवाना होगा

About The Author

Share

You cannot copy content of this page