Share

हैलो बीकानेर,सादुलपुर(मदनमोहन आचार्य)। राजगढ शहर में आज रविवार 12 फरवरी 2017 को अपनी दुल्हनियां असमा को लेने के लिए दूल्हा राजा आसमान के रास्ते हेलीकॉप्टर से आयेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार भादरा निवासी जनाब हाजी सदू खां चौहान के पौते एवं जनाब अब्दुल सत्तार चौहान का साहबजादा डॉक्टर इरफान का निकाह (जश्ने-ए-शादी) अल्लाह के फजलों करम एवं बुजुर्गो की नेक दुआओं के तुफैल से राजगढ़ निवासी हाजी अली हसन नागौरी की साहबजादी असमा के साथ रविवार शाम 7 बजे होगा। भादरा से दूल्हे डॉक्टर इरफान को लेकर हेलीकॉप्टर 12 फरवरी को दोपहर बाद करीब चार बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में उतरेगा और रातभर निकाह की रस्में पूरी करवाने के बाद 13 फरवरी को यह हैलीकॉप्टर सुबह 10 बजे दूल्हा-दुल्हन डॉ.इरफान एवं असमा को यहां से विदा करवाकर वापस भादरा पहुंचेगा। सादुलपुर में विशेष अवसर होगा कि कोई दूल्हा अपनी जीवन संगिनी को लेने के लिए आसमान के रास्ते हेलीकॉप्टर से आयेगा। यह शादी समारोह राजगढ शहर में उत्सुकता पूर्ण चर्चा का विषय बना हुआ है दाम्पत्य सूत्र में बंधने वाले साहबजादा डॉ. इरफान और दुल्हन असमा को साप्ताहिक चूरू सेवन स्टार श्रीआचार्य परिवार सादुलपुर की ओर से हार्दिक मुबारकबाद एवं आशीर्वाद।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page