Share
हैलो बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर आज 365 बूथों पर पांच-पांच पौधे लगाए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि इस सम्बन्ध में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को पौधे वितरण किए गए। सभी 365 बूथों पर सुबह करीब आठ बजे पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित होगा। पौध वितरण कार्यक्रम में भाजपा शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, भाजपा नेता युधिष्ठिर सिंह भाटी, ओम राजपुरोहित, विक्रम सिंह भाटी, अरुण जैन, अरविन्दकिशोर आचार्य, दुर्गाशंकर व्यास, गौरव चौधरी, मनोनीत पार्षद रमेश भाटी, करणीदान चारण, मनोज पडि़हार, रतनकुमार पारीक, नरेन्द्र भादाणी तथा करणी सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page