Share

हैलो बीकानेर । श्री डूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशनाराम नाई के निवास पर पानी की मांग करने महिलाए गयी तो उस समय विधायक किशनाराम नाई ने महिलाओ के साथ अपशब्द का प्रयोग किया।इसको लेकर शहर जिला महिला कांग्रेस एवं देहात महिला कांग्रेस के सयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे श्रीडूंगरगढ़ विधायक किशनाराम नाई का पुतला फूँक कर विरोध प्रदर्शन कर घेरा रोष व्यक्त कर महिला कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा की श्रीडूंगरगढ़ की प्रताप बस्ती की वार्ड न.11 की महिलाए रविवार को विधायक के आवास पर पानी की माँग करने गयी तो विधायक किशनाराम नाई ने महिलाओ को अपशब्द व अशोबनिय भाषा का प्रयोग किया। भारतीय संस्कर्ति और परम्परा के महानेतिक मूल्यों ने हमारे समाज में महिलाओ को सर्वोच्य आदर व प्रतिष्ठा दी है।लोकतंत्र में महिलाओ का योगदान महिला शशक्तिकरण का पर्याय है।श्रीमती गौड़ ने कहा की इस प्रकार की घटनाओ से भारतीय संस्कृति और लोकतंत्र की मर्यादा को घेरा आघात पहुँचता है।
देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़ ने कहा की विधायक किशनाराम को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की।उन्होंने कहा की एक तरफ प्रदेश में जलसवलाम्बन व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जा रहा दूसरी तरफ सत्ताधारी दल के विधायक अपने घर पर पेयजल की समस्या को लेकर पहुंची महिलाओ से अभद्र व्यवहार करते है इसे कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव हबीबा चौधरी,शहर उपाध्यक्ष शिवरी चौधरी,मुमताज बानो, मुमताज शेख, विमला फौगा,संतोष गुजर,राज भटनागर,ममता सोनी,सरला गोयल,आशा स्वामी,सरोज सरगरा सहित बड़ी संख्या में महिलाओ ने भाजपा के विधायक किशनाराम नाई के खिलाफ जम कर नारे लगाये।और पार्टी से निष्काषित करने की मांग की।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page