Bikaner: Dr. Sanju Shrimali's Haiku collection on July 8

Bikaner: Dr. Sanju Shrimali's Haiku collection on July 8

Share

‘हलक तर हाइकु’ का लोकार्पण

हैलो बीकानेर न्यूज़। बीकानेर की कवयित्री-कथाकार डाॅ. संजू श्रीमाली के सद्य प्रकाशित हाइकु संग्रह ‘हलक तर हाइकु’ का लोकार्पण 8 जुलाई को सायं 5ः15 बजे राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय सभागार में होगा। कार्यक्रम समन्वयक अजीत राज ने बताया कि साहित्य संस्थान के तत्वावधान् में होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय साहित्य अकादमी में राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के संयोजक मधु आचार्य ‘आशावादी’ करेंगे।
Bikaner: Dr. Sanju Shrimali's Haiku collection on July 8
Bikaner: Dr. Sanju Shrimali’s Haiku collection on July 8
मुख्य अतिथि राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के अध्यक्ष डाॅ. इंदुशेखर तत्पुरूष होंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में जयपुर दूरदर्शन के पूर्व निदेशक डाॅ. नंद भारद्वाज मौजूद रहेंगे। वरिष्ठ साहित्यकार वियज कुमार सेठिया विशिष्ठ अतिथि होंगे। कोलकाता के युवा साहित्यकार कमल पुरोहित पत्रवाचन करेंगे तथा वरिष्ठ पत्रकार लूणकरण छाजेड़ स्वागताध्यक्ष होंगे। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. उमाकांत गुप्त मौजूद रहेंगे तथा संयोजन युवा साहित्यकार तथा पत्रकार हरीश बी. शर्मा करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक बाबूलाल छंगाणी ने बताया कि इस अवसर पर हरियाणा की रचनाकार डाॅ. विजय लक्ष्मी शर्मा ‘विजया बीकानेरी’ का साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मान किया जाएगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page