Share

कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन
हैलो बीकानेर । शहर जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा है कि महिलाओं को पुरूषों के समान प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाये जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही कार्य करती रही है। यह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सोच है,महिलाओं को 33 प्रतिशत संवैधानिक आरक्षण मिले ताकि उनकी लोकसभा,राज्यसभा,विधानसभा,नगरीय निकायों में व  पंचायत इकाईयों में मौजूदगी बढ़ सके।  शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गौड़ ने जिला कलक्टर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम मंगलवार को ज्ञापन देकर कहा है कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार हर मोर्चे पर जुमलेबाज सरकार साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि  देश में महिला आरक्षण की पहल करने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर 21 मई 2017 पर सोनिया गांधी द्वारा प्रथम हस्ताक्षर कर,महिला कांग्रेस द्वारा भाजपा की मोदी सरकार को महिला आरक्षण लागू करने का दबाव बनाने के लिए राष्ट्र व्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई थी। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करते हैं तो निश्चित रूप से आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाएंगी।

राजस्थान महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सरोज सरगरा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद में 8 मार्च 2016 को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भी महिला आरक्षण बिल को पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार से मांग करते हुए सदन पटल पर रखी थी,जिसका सभी राजनैतिक दलों की महिला सांसदों ने पूरजोर तरीके से समर्थन किया था। लेकिन बड़े ही दुर्भाग्य का विषय है कि चुनाव से पूर्व महिला आरक्षण का वादा करने वाले नरेन्द्र मोदी ने राज में आने के बाद इसके लिए आजतक कोई शुरूआत नहीं की है। भाजपा राज आने के बाद से महिला उत्पीड़न व अत्याचारों का ग्राफ बढ़ा है। इस शासन में हर वर्ग त्रस्त है। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रेणू मेघवंशी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा घोषणा पत्र में देश की जनता से महिलाआंे को 33 प्रतिशत आरक्षण करने का वादा किया था। उन्हांेने बताया कि इस संबंध में चलाए गए हस्ताक्षण अभियान मंे 3206257 महिला एवं पुरूषों ने हस्ताक्षर किए थे,जिसका ज्ञापन राष्ट्रपति को 23 अक्टूबर 2017 को दिया गया।  इस अवसर पर महिला कांग्रेस की शहर उपाध्यक्ष मनभरी,विमला फोगा,मुमताज बानो, इंदिरा शर्मा,सपना तिवाड़ी,ब्लॉक अध्यक्ष पश्चिम मुमताज शेख,गीता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page