Share

हैलो बीकानेर न्यूज़। बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र के एक गांव जयमलसर में एक लड़के ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। नाल पुलिस का यही कहना है कि इस घटना की जांच की जा रही है। यह घटना जयमलसर गांव के मोहनराम के घर की है। नाल पुलिस के महेंद्र सिंह सउनि इस घटना की जांच कर रहे है। जानकारी के अनुसार जयमलसर गांव में यह लड़का एक कमरे से बाहर नहीं आया तो लड़के के परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उनके होश उड़ गए।

लड़का  फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इस घटना को लेकर नाल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जैसे ही इस घटना की सूचना गांव वालो को मिली घटना स्थल पर भीड़ जमा होने लगी। फ़िलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता कर रही है।

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page