Share

हैलो बीकानेर,। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पिछे नहीं है। महिलाएं पुरुषों के साथ कंघे से कंधा मिलाकर चल रही है। महिलाएं हों या पुरुष, आज सभी अपने सुंदर लुक के प्रति सजग नजर आते हैं। खूबसूरत बनने की उनकी ललक को अंजाम दे रहे हैं ब्यूटी पार्लर। आज बीकानेर के ब्रह्मपुरी चौक की हनुमान मंदिर वाली गली में स्टार लुक्स ब्युटी पार्लर व बुटीक का शुभारंभ रमक झमक के प्रहलाद ओझा ‘भैरू’ व दुलिचंद शर्मा के हाथों हुआ।

07hbपार्लर की संचालिका शिवानी शर्मा बताती है कि जब सभी खूबसूरत नजर आना चाहते हैं तो निश्चित तौर पर ब्यूटी पार्लर और ब्यूटीशियन्स का काम भी बड़े पैमाने पर होगा ही। यही वजह है कि ब्यूटीशियन्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। आज के फलते-फूलते स्वरोजगारों पर अगर नजर डालें, तो ब्यूटी पार्लर का काम उनमें अलग ही चमकता नजर आएगा। महिलाओं के लिए महिला ब्यूटीशियन की मांग दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो गया है। सौदर्यता महिलाओं का असली गहना होता है। महिलाओं के लिए ब्युटी पार्लर ही एक मात्र ऐसा स्थान है जहां आप अपने आप को मन चाहा लुक ले सकते है। चाहे आप किसी भी क्षेत्र में काम कर रहे हो आपकी खुबसूरती आपकी पहचान को बढ़ावा देती ही है।
इस मौके पर लक्ष्मी देवी शर्मा, किशन शर्मा, अर्चना बजाज, जॉनी शर्मा, रवि उपाध्याय, संगिता शर्मा, गोपाल शर्मा, किशन शर्मा, शांति देवी शर्मा, मोहिनी कपूर, राधा उपाध्याय, महेश रंगा, लीला शर्मा, राधेश्याम बजाज आदि गणमान्य जन उपस्थित थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page