Share
नव पदाधिकारियों का सम्मान समारोह
हैलो बीकानेर। युवा आगे आएं, सेवा की राह बनाएं और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करें। यह बात नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवगठित कार्यकारिणी में नव पदािधकािरयों के सम्मान समारोह अवसर पर कही। न्यास अध्यक्ष रांका ने कहा कि नई पीढ़ी के आगे चुनौतियां बहुत हैं।
रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी, उपाध्यक्ष शिवराज बिश्नोई, जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी, भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत, प्रदेश महामंत्री जे.पी. यादव, प्रदेश महामंत्री मनोज बाकड़, प्रदेश उपाध्यक्ष रमजान अली, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका बलान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सहप्रभारी राजस्थान अवनीशप्रताप सिंह ने भाजपा शहर जिला महामंत्री विक्की गहलोत व भाजपा देहात जिला महामंत्री पवन महनोत का सम्मान किया।
नव पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि पार्टी की मजबूती तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए गए जनकल्याणकारी अभियानों को जनता के समक्ष प्रस्तुत कर उन्हें लाभान्वित करना ही हमारा कर्तव्य है। भाजपा हमेशा जनता के दु:ख-सुख हर पाल की साथी है और जनता के मूलभूत अधिकारों की रक्षा करना हमारी पहली प्राथमिकता है।
हजारों ने दी बधाइयां व किया सम्मान- 
समारोह का दृश्य आह्लादित करने वाला रहा। शहर व देहात दोनों महामंत्रियों को उपस्थित हजारों जनों ने पद ग्रहण करने पर पुष्पहार पहना कर, फूलों के गुलदस्ते देकर शुभकामनाएं प्रेषित की। लगभग सभी मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला कार्यकारिणी सहित भाजपा के समस्त सदस्यों की मौजूदगी सम्मान समारोह की शान बढ़ा रही थी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page