Share
बीकानेर। बीकानेर नगर निगम चुनावों 2019 के लिये गहमा गहमी भरे माहौल के बीच हुए मतदान के दौरान बीकानेर में भाजपा-कांग्रेस के कई दिग्गजों ने मतदान किया। निकाय चुनावों में भाजपा खेमें के प्रमुख रणनीतिकार केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल अपनी पत्नी पाना देवी के साथ किशमीदेशर में वार्ड 5 के बूथ में अपना वोट डालने पहुंचे।

मतदान के बाद मीडिया से रूबरू हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा के प्रति मतदाताओं में उत्साह है, उन्होने दावा किया बीकानेर नगर निगम में भाजपा अपना कब्जा कायम रखेगी। वहीं कैबिनेट मंत्री डॉ बुलाकीदास कल्ला भी अपनी धर्मपत्नि श्रीमति शिव कुमारी कल्ला के साथ वार्ड 74 के महेश सदन स्थित मतदान केन्द्र में मतदान करने पहुंचे। मतदान के बाद मीडियाजनों से रूबरू हुए डॉ.कल्ला ने कहा कि बीकानेर की जनता कांग्रेस के साथ है।
प्रदेश सरकार के सुशासन से उत्साहित जनता जर्नादन के दम पर कांग्रेस नगर निगम में पूर्ण बहुमत से बोर्ड बनायेगी। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सिद्धि ने वार्ड नम्बर 14 के उरमूल भवन मतदान केन्द्र पर मतदान किया। इस दौरान सिद्धि कुमारी के साथ उनकी माता पदमा कुमारी ने भी मतदान किया। मतदान के बाद सिद्धी कुमारी ने कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करायेगी।  वहीं पूर्व न्यास चैयरमेन महावीर रांका ने गंगाशहर  इलाके में वार्ड नंबर 28 में अपने बूथ पर मतदान कर भाजपा की जीत का दावा किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page