Share

बीकानेर (हैलो बीकानेर न्यूज़)। बीकानेर से रवाना हुआ जत्था 1 महीने में द्वारकाधीश तीर्थ स्थल पहुंचा।बीकानेर से द्वारिका पैदल यात्रा दिनांक 9 दिसंबर 2018 को 12 भक्तों का जत्था रवाना होकर दिनांक 9 जनवरी 2019 को प्रभु श्री द्वारकाधीश (बीकानेर से 1100 किलोमीटर) में पहुंचा द्वारकाधीश का दर्शन करके बीकानेर के सभी भक्तों ने अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस किया।

इस यात्रा में बीकानेर के ढलती उम्र के पूनमचंद भाटी (71वर्ष+) उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संतोष भाटी (66 वर्ष+) (दूसरी फेरी) पैदल यात्रा कर आस्था और हौसले का अनूठा उदाहरण दिया, उनके साथ अनंतराम (69 वर्ष) तीसरी फेरी, धनराज (35 साल) दूसरी फेरी, बाबूलाल (62 वर्ष) दूसरी फेरी, मनमोहन (57 वर्ष) पहली फेरी, सीताराम बाबा (60 वर्ष) तीसरी फेरी, रामा बाई (57 वर्ष) पहली फेरी, अरविंद पारीक (32 वर्ष) पहली फेरी गिरधारी लाल 55 वर्ष पहली फेरी, लक्ष्मण (61 वर्ष) तीसरी फेरी, रामेश्वर (45 वर्ष) पहली फेरी ने यात्रा को पूर्ण किया।

बीकानेर : जिला कलक्टर रात को पहुंचे ट्रोमा सेन्टर, रोगी को कराया पुनः भर्ती

About The Author

Share

You cannot copy content of this page