Share

हैलो बीकानेर। बेरोजगारी, सब्ज़ी सहित बढ़ती महंगाई और पेट्रोल पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में शहर जिला महिला कांग्रेस की ओर से कोटगेट पर सब्जियों और रसोई गैस चूल्हे के साथ प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ रही महंगाई का विरोध करते हुए केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ की अगुवाई में किए गए इस विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ रोष जताया गया कि महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आई मोदी सरकार के कार्यकाल में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। अच्छे दिनों की उम्मीद लगाए बैठे लोग अब कमर तोड़ महंगाई से परेशान हैं साथ ही युवा वर्ग आज रोजगार के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। हर साल 15 लाख बेरोजगारो को मिलेगा रोजगार जैसी थोथी घोषणाएँ कर सत्ता में आई मोदी सरकार से युवा वर्ग परेशान है। पेट्रोल, डीजल के आये दिन बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है। प्रदर्शन करने वालों में सिवरी चौधरी, सरस्वती लेघा, हमीदा बेगम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं हाथ में खाली थाली व कटोरी व टोकरियों में सब्जियां लिए प्रदर्शन कर रही थी। फोटो व वीडियो : राजेश छंगाणी

बीकानेर शहर जिला महिला कांग्रेस की ओर से कोटगेट पर सब्जियों और रसोई गैस चूल्हे के साथ प्रदर्शन किया गया। कैमरामैन – राजेश छंगाणी

โพสต์โดย HELLO BIKANER บน 16 กันยายน 2017

About The Author

Share

You cannot copy content of this page