Share

हैलो बीकानेर/मुम्बई ।  1937 में स्थापित गुर्जरगौड़ ब्राह्मण हितैषिणी सभा मुम्बई का 80 वा स्थापना दिवस ,दीपावली स्नेह मिलन, नव वर्ष अभिनंदन आयोजन भायंदर मुम्बई में आयोजित किया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबुद्ध उद्योगपति रामावतार शर्मा ने की,कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि बीकानेर के  युवा विप्र सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल जोशी थे। इस अवसर पर जोशी को राष्ट्रीय युवा समाज गौरव अभिनन्दन से सम्मानित किया गया।

प्रमुख उद्योग पति रामा अवतार शर्मा सहित बॉलीवुड व समाचार जगत के बन्धु व ब्राह्मण समाज के 1000 से अधिक बन्धु रहे शामिल हुए। अतिथि के रूप में गोपाल जोशी पुनास ने कहा कि उद्योगपति युवा वर्ग को आरक्षण देवे व व्यापार में युवा शक्ति की भागीदारी हो। जोशी ने कहा युवा वर्ग शिक्षा के साथ संस्कार से जुड़े | राजनीती के निर्णायक ब्राह्मण रहे है ब्राह्मण शक्ति नेतृत्व में आगे आवे।

कार्यक्रम में महेश जी गील,रमेश जी तिवारी,भीमा शंकर शर्मा,नयन शर्मा,महेश उपाध्याय, गोविन्द जोशी,घनश्याम जोशी,अशोक शर्मा,गोवर्धन शर्मा आदि बन्धुओ का विशेष सहयोग रहा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page