Share
बीकानेर। कोयम्बटूर में तेरापंथ धर्म संघ के 155वें मर्यादा महोत्सव में सम्बोधन अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। ममता रांका ने बताया कि आचार्यश्री महाश्रमणजी ने गंगाशहर की श्राविका सूरज देवी रांका को ‘श्रद्धा की प्रतिमूर्ति’ सम्बोधन व स्व. श्री इन्द्रचन्द सामसुखा को श्रद्धानिष्ठ श्रावक से सम्बोधित कर सम्मानित किया।
रांका ने बताया कि तेरापंथ धर्मसंघ एवं संघपति के प्रति अटूट आस्था और उल्लेखनीय आंतरिक श्रद्धा का मूल्यांकन करते हुए आचार्यश्री महाश्रमणजी ने सूरज देवी रांका व स्व. इन्द्रचन्द सामसुखा का सम्बोधन से सम्मान किया।
इस अवसर पर जैन तेरापंथ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज बेताला व राष्ट्रीय मंत्री विनोद बैद व सूरजमल रांका, विमला देवी रांका आदि पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।
ज्ञात रहे सूरज देवी रांका बीकानेर नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका की माता हैं। रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक सूरज देवी रांका के सान्निध्य में बीकानेर में अनेक धार्मिक व सेवा कार्य होते हैं।
स्व. इन्द्रचन्द सामसुखा का श्रद्धानिष्ठ श्रावक सम्बोधन सम्मान सूर्य प्रकाश सामसुखा, पारस सामसुखा, सोनू  सामसुखा ने प्राप्त किया। बीकानेर नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका के मामा स्व. इन्द्रचन्द सामसुखा स्व. संत पूर्णानन्दजी स्वामी के सुपुत्र थे। संत सेवा में स्व. सामसुखा का नाम अग्रणीय रहा है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page