Share

हैलो बीकानेर। बीकानेर में राजनीति में युवाओं का रूझान बढता जा रहा है। बीकानेर में पिछले कुछ सालों से राजनीति कार्यक्रमो में युवाओं ने जिस प्रकार दिलचस्पी दिखाई है उसमे में एक युवा नेता ऐसा है जिसने बीकानेर में ही नहीं पूरे भारत में बीकानेर का नाम रोशन किया है। जी हां हम बीकानेर के युवा नेता वेद व्यास की बात कर रहे है।

वेद और राजा की मुलाकात 

मौका था जोधपुर में हुए संत समागम का जिसमे भारत के राष्ट्रिय संत सम्मिलित हुए। समागम का मुख्य उद्देश्य था भारत में हिंदुत्व और सनातन धर्म का अधिक से अधिक प्रचार किया जाय। मुख्य वक्ता के रूप में हैदराबाद के टाइगर राजा सिंह रहे और साथ में अतिथि के रूप में बीकानेर के हिन्दू नेता वेद व्यास ने मंच सांझा किया। टाइगर राजा सिंह से जैसे ही बीकानेर के वेद व्यास का परिचय हुआ राजा सिंह ने वेद व्यास का मोबाइल नंबर माँगा और होटल में व्यक्तिगत रूप से मिलने का आग्रह किया। फिर देर रात राजा सिंह और वेद व्यास के बीच हिंदुत्व पर चर्चा हुईँ । राजा सिंह भारत में बढ़ते लव जिहाद जैसे मामलों को लेकर बड़े चिंतित नज़र आये। ये पहला मौका था जब किसी बीकानेर और राजस्थान के युवा ने टाइगर राजा सिंह के साथ अतिथि सत्कार ग्रहण किया। वेद व्यास और उनकी टीम को टाइगर राजा सिंह ने हैदराबाद में होने वाली देश की सबसे बड़ी हिन्दू धर्म यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

राजा सिंह का बीकानेर के नाम सन्देश 

वेद व्यास की लोकप्रियता


वेद व्यास की लोकप्रियता पिछले कुछ सालों में इतनी हो गई है कि शोसल मिडिया में आप अगर उसका नाम लिखे तो कई सारे लिंक आपके सामने आ जायेगे। वेद को बीकानेर से बाहर कई कार्यक्रमों अतिथि के रूप में बुलाया जाता है। अगर हम धर्मचात्रा की बात करें तो वेद के गाये हुवें गाने यूट्यूब पर ट्रेडिंग में भी रह चुके है। राजतिलख की करो तैयारी आ रहे है भगवा धारी …. मैं हिन्दू जगाने आया हूँ …. जैसे गाने आज पुरे भारत में लोकप्रिय बन चुने है।  अपने गानो से मिलियन व्यूह के हासिल कर वेद व्यास ने यह तो साबित कर दिया कि उसकी आवाज में वो जोश है जिससे बीकानेर, राजस्थान ही नहीं पूरा भारत प्रभावित हो सकता है। इस बार के विधानसभा चुनावों में अगर किसी युवा दावेदार को टिकट मिलता है तो बीकानेर की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने की संभावना है। मगर वेद अपनी किसी भी दावेदारी से साफ़ इंकार कर रहे है।

वेद व्यास को भाजयुमो के अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जाता था लेकिन बीकानेर भाजपा जिला कार्यकारिणी ने वेद व्यास को उपाध्यक्ष का पद देकर सारी अटकलों को विराम दे दिया और यह बता दिया कि वेद व्यास की सही जगह भाजयुमो में नहीं जिला कार्यकारिणी में है। छात्र राजनीति से अपनी शुरुआत करने वाले वेद किसी राजनीतिक परिवार से नहीं है फिर भी उनका राजनीति में आना युवाओं के प्रेरणास्त्रोत जरूर है। वेद का राजा सिंह से मुलाकात और राजा सिंह का वेद को हैदराबाद की हिन्दू धर्म यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण देना यह इशारा करता है की “परिंदों ने उडान भरनी सिख ली है”

बाबा रामदेवजी का 634वां भादवा मेला विधिवत रूप से हुआ शुरू, करीब 3 लाख लोगों ने किये बाबा की समाधी के दर्शन

About The Author

Share

You cannot copy content of this page