Share

जयपुर। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का आज निधन हो गया। कई दिनों से सैनी का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उन्हें शुक्रवार को दिल्ली एम्स में उपचार के लिए लाया गया था। हाल ही में मदनलाल सैनी के फेफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत सामने आई थी। इससे पहले तबीयत ज्यादा नासाज होने पर मदनलाल सैनी को मालवीय नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

मदनलाल सैनी के निधन से भाजपा में शोक की लहर है। शुक्रवार को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे खुद मदन लाल सैनी से मुलाकात करने अस्पताल पहुंची। जहां राजे ने मदनलाल सैनी के पास कुछ देर रुककर उनसे बातचीत की। उनके हाल जाने. केवल इतना ही नहीं वसुंधरा राजे ने सैनी का उपचार कर रहे डॉक्टर्स ने उनके स्वास्थ्य के बारे में चर्चा की।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page