Share

बॉलीवुड की ‘चांदनी’ श्रीदेवी की मौत के तीन दिन बाद मंगलवार दोपहर को पार्थिव शरीर भारत लाने की इजाजत मिलने के बाद श्रीदेवी का शव रात करीब 09:30 बजे मुंबई पहुंचा। उनके पति बोनी कपूर और बेटे अर्जुन कपूर शव को लेकर अनिल अंबानी के प्राइवेट जेट से भारत पहुंचे। मुंबई पहुंचने के बाद उनके एंबुलेंस को गेट नंबर 8 से निकाला गया। आपको बता दें कि गेट नंबर आठ वीआईपी गेट है। खबरों के मुताबिक मुंबई पहुंचने के बाद पहले श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को उनके पुराने घर ‘भाग्य बंगला’ में रखा जाएगा। विस्‍तार से जानिए श्रीदेवी के अंतिम संस्‍कार का पूरा कार्यक्रम।

 

दोहपर 3:30 बजे होगा अंतिम संस्‍कार

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के परिवार की ओर से जारी बयान के मुताबिक कल सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक का वक्त उनके अंतिम दर्शन के लिए तय किया गया है। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक पवन हंस श्‍मसान घाट में अंतिम संस्‍कार होगा।

अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब के गार्डन नंबर 5 में रखा जाएगा शव

अंतिम दर्शन के लिए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को अंधेरी के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब के गार्डन नंबर 5 में रखा जाएगा। बता दें कि कल सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे के बीच अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। दो बजे उनकी शव यात्रा श्मशान घाट के लिए निकलेगी।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page