Share

हैलो बीकानेर न्यूज़। बीकानेर पूर्व व पश्चिमी विधानसभा के रोड़ शो बाद आज मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सादुल क्लब मैदान से हेलिकॉप्टर में सवार होकर अनूपगढ़ पहुची।  इससे पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री राजे के साथ पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल, यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका, शहर भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, महापौर नारायण चौपड़ा व युवा भाजपा नेता विजय मोहन जोशी साथ थे।

अनूपगढ़ में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत हुआ। स्टेज पर मुख्यमंत्री को तलवार भेट की गयी। 24 में से 23सीटो मुख्यमंत्री करेगी यात्रा। अनूपगढ़ में लोगो की भीड़ उमड़ी।  मुख्यमंत्री गौरव यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। नई धान मंडी में हो रही मुख्यमंत्री की आम सभा में भारी संख्या में क्षेत्र के लोगों मौजूद रहे। अनूपगढ के स्थानिय भाजपा नेता सभा स्थल पर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा की गौरव यात्रा करने का कारण यह है कि चुनाव में जाने से पहले में जनता को जनका के पैसो का हिसाब देने चाहती हूं।

अनूपगढ़ में मुख्यमंत्री ने घडसाना को नगर पालिका बनाने की घोषणा की। 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page