Share

डोकलाम विवाद को सुलझे अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन चीन एक बार फिर से भारत पर अपना दबदबा बनाने की जद्दोजहद करने में जुट गया है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक चीनी सैनिक अरूणाचल प्रदेश की भारतीय सीमा में करीब 200 मीटर तक अंदर घुस आए।

हालांकि भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को वहीं रोक दिया। दिसंबर के आखिर में चीनी सैनिक भारतीय सीमा पार करते हुए सिआंग जिले के सीमावर्ती गांव में सड़क बनाने वाली मशीन और सामानों के साथ घुस आए थे।  करीब 70 से भी ज्यादा दिनों तक चले डोकलाम विवाद के वक्त भारत और चीन आमने-सामने आ गए थे। डोकलाम विवाद के बाद दोनों देशों के रिश्तों पर भी असर पड़ा था।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page