Share

बीकानेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा की राजस्थान गौरव यात्रा के बीकानेर संभाग में आगमन और कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया गया है। बीकानेर में मुख्यमंत्री की अगुवाई में गौरव यात्रा का आगाज 6 सितम्बर सुबह 10 बजे मुकाम से होगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री हैलीकॉप्टर से कोलायत के आरडी 860 वहां से पूगल और लूणकरणसर होते हुए बीकानेर पहुंचगी जहां रथयात्रा के साथ रोड़ शो का आयोजन होगा और जूनागढ के सामने बड़ी सभा होगी। बीकानेर के पुष्करणा स्टेडियम तैयार होता हेलीपेड… देखे विडियो

जानकारी में रहे कि पिछले माह भी मुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया था। लेकिन इसबार पुलिस विरोध करने वालों के गौरव यात्रा के नजदीक नहीं फटकने देगी। इस बीच यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार सुबह बीकानेर पहुंचे जिला देहात भाजपा प्रभारी एवं राजस्थान लघू उद्योग निगम के अध्यक्ष मेघराज लोहिया ने पार्टी प्रतिनिधियों की मिटिंग में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके बाद प्रेस वार्ता में उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा का बीकानेर संभाग में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और आमजन द्वारा यहां यात्रा का भव्य अंदाज में स्वागत किया जायेगा।

6 सितम्बर को लूणकरणसर में सभा के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हैलीकॉप्टर से पुष्करणा स्टेडियम पहुंचेंगी। यहां से बड़ा गणेशजी के दर्शन करने के बाद स्वागत का कार्यक्रम गोकुल सकिल से शुरू होगा। गोकुल सर्किल से उरमूल सर्किल तक अभी तक 50 स्थानों पर स्वागत के स्थान चिन्हित किए गए हैं। इन जगहों पर स्वागत द्वार भी बनेंगे। पुष्प वर्षा होगी तथा मालाएं पहनाई जाएगी। स्वागत में भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारियों की ओर से स्वागत किया जाएगा। गौरव यात्रा के तहत यहां जूनागढ के सामने मुख्यमंत्री की जनसभा होगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page