Share
हैलो बीकानेर न्यूज़। टाइगर यूथ क्लब के तत्वावधान् में 15 और 16 अक्टूबर को सायं 7 बजे से पुष्करणा स्टेडियम में डांडिया महोत्सव 2018 का आयोजन किया जाएगा। इसके पोस्टर का विमोचन शनिवार को महेश सिंह पुरोहित ने पब्लिक पार्क में किया। कार्यक्रम संयोजक दीपक व्यास ने बताया कि इस इस दौरान बेस्ट ड्रेस, बेस्ट फेस, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट कपल, बेस्ट ग्रुप तथा बेस्ट डांडिया का पुरस्कार दिया जाएगा।
इस अवसर पर सरकार व्यास, नरेश बिस्सा, राजेन्द्र गाट, धनंजय बिस्सा, गोपाल व्यास, आशीष व्यास, के. लाल व्यास, सुजीत श्रीमाली, किशन नाथ तथा बजरंग राजपुरोहित आदि मौजूद थे। दो दिवसीय डांडिया महोत्सव के दौरान मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

यह भी पढ़े : 

बीकानेर आयेंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भारत-पाकिस्तान बॉर्डर का करेंगे निरीक्षण

पूर्व राजमाता सुशीला कुमारी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल भर्ती

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page