Share

हैलो बीकानेर,जयपुर। अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेशाध्यक्ष व डॉ. अजय चौधरी को ऑल इंडिया फैडरेशन ऑफ गर्वमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन का राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बनाया गया हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित ऑल इडिया फैडरेशन ऑफ गर्वमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय बैठक में डॉ.चौधरी को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बनाने की घोषणा एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश ख्यालिया ने की। आपको बता दे कि डॉ. अजय चौधरी वर्तमान में अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेशाध्यक्ष है। इससे पहले डॉ. चौधरी अरिसदा के प्रदेश संगठन महासचिव के पद पर भी लंबे समय तक रहे हैं। वर्तमान में सेवारत चिकित्सकों के प्रदेश व्यापी आंदोलन का नेतृत्व भी डॉ. चौधरी कर रहे है। डॉ. चौधरी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बनने पर प्रदेश के सेवारत चिकित्सकों ने खुशी जताई है। विभिन्न संगठनों की ओर से डॉ. चौधरी को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बनने पर बधाई दी है।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page