Share

सतना ।  मध्यप्रदेश के सतना जिले में पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति को अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ कई महीनों से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सिविल लाइन थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि महदेवा गांव में रहने वाली एक किशोरी (14) ने अपने नाना-नानी के साथ पुलिस में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। किशोरी ने आरोप लगाया था कि उसका सगा पिता संतोब सेन (45) कई महीनों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।
बताया जा रहा है कि किशोरी आरोपी की पहली पत्नी की संतान है, जो शुरु से अपने नाना-नानी के साथ रहती थी, लेकिन कुछ महीने पहले आरोपी उसे अपने साथ ले गया था।
कल किशोरी के इस बारे में शिकायत करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आज उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page