Share

भुवनेश्वर।    ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में निमार्णाधीन कटक- पुरी फ्लाईओवर के आज ढ़हने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और करीब 15 घायल हो गये जिनमें सात की हालत नाजुक है।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सत्या पटनायक के रूप में हुयी है। वह अपनी बेटी को डांस क्लास से लेने के बाद मोटरसाईकिल से घर लौट रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ। सत्या की बेटी और एक अन्य घायल को यहां एम्स भेजा गया है।
घायलों को कैप्टिल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें सात लोगों की हालत गंभीर है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि हालत बिगड़ने पर घायल शीतल पटनायक और मृतक की बेटीे को एम्स रेफर किया गया है।er the
सार्वजनिक निर्माण विभाग के सचिव नलिनीकांत प्रधान ने कहा है घटना की उच्च स्तरीय जांच की जायेगी।
हादसे की सूचना मिलते ही बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के इंजीनियर और नगर निगम मेयर अनंत नारायण जेना मौके पर पहुंच गये।
पुलिस के अनुसार दमकल और ओडिशा आपदा प्रंबंधन के कर्मी बचाव एवं राहत अभियान में जुटे हुए हैं। मलबे को हटाने के लिए तीन क्रेनों को लगाया गया है। घायलों में अधिकांश पुल का निर्माण कार्य कर रहे मजदूर हैं।
राहत कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल(एनडीआरएफ) की तीन टीमें भी मौके पर पहुंच रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मलबे में और लोग फंसे हुए हैं। 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page