Share

अग्निकांड में हुवे घायलों को मिले नोटिस के सम्बन्ध में आनंद, जावेद, शाहबुदिन व् अभिषेक मिले नगर निगम आयुक्त से

हैलो बीकानेर,। आज नगर निगम बीकानर में शहर जिला कांग्रेस महासचिव आनंद जोशी नेता प्रतिपक्ष जावेद पड़िहार और पार्षद शाहबुदिन समाजसेवी अभिषेक आचार्य ने आयुक्त ताज मोहम्मद से मिलकर अग्निकांड पीडितो के घर पर चस्पा किये गये नोटिस को वापस लेने और हर्जा खर्चा उनसे लेने की कार्यवाही को खारिज करने की मांग की। जोशी ने कहा की जिनके घरो में मातम हैं और जो हॉस्पीटल में जिन्दंगी से जूझ रहे हे उनके घर पर ये नोटिस चस्पा कर निगम ने अपनी ओछी सोच को जाहिर किया। अगर निगम को हर्जा खर्चा लेना हे तो अपराधी से ले या खुद सरकार दे उन लोगो का क्या कसूर जो खुद इसका शिकार हुवे हैं। सरकार तुगलकी फरमान जारी न करे वरना इसका जवाब सड़को से दिया जाएगा।अगर सरकार प्रशासन आम जनता का दर्द बाँट नही सकता तो बढ़ाये भी न।
नेता प्रतिपक्ष जावेद परिहार ने इस काण्ड में जिमेवार अधिकारियो और कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जावेद न कहा की यह जिमेवारी सरकार की और संम्बंधित अधिकारियो की हैं जिन्होंने अपनी डियूटी नही निभाई उनके नाक के निचे अवेध काम होता रहा और वे बेफिकर रहे जिसका नतीजा ये हुआ की इतना बड़ा हादसा हो गया। दोषी अधिकारियो के खिलाफ अगर कोई कार्यवाही नही हुई तो सदन को चलने नही दिया जाएगा।
निगम आयुक्त ने कहा की ये नोटिस एक्ट के तहत कानूनी तोर पे दिया गया हैं और प्रसाशन के आदेश पर दिया गया हे वो अब कुछ नही कर सकते जो कानून हे वो उनको करना पड़ेगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page