Share

बीकानेर। बीकानेर नगर निगम चुनाव में अब 2 दिन शेष रहे है। टिकट वितरण के बाद प्रत्याशियों द्वारा जोर-शोर से जनसंपर्क किया जा रहा है। बीकानेर शहर के अन्दुरूनी क्षेत्र में चुनावी माहौल जबरदस्त बना हुआ है। शहर के परकोटे के अंदर के वार्डो में चुनाव को लेकर काफी चहल-पहल पिछले कुछ दिनों से दिखाई दे रही है।

महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी मैदान में
वार्ड 73 में लगभग 6700 से अधिक वोट है। इस वार्ड में भाजपा ने महिला उम्मीदवार आरती आचार्य को मैदान में उतारा है। आरती आचार्य भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी है। महापौर पद के लिए बीकानेर नगर निगम में सामान्य महिला का पद आरक्षित हुआ है और आरती आचार्य को महापौर का दावेदार माना जा रहा है। आरती को यहां टक्कर कांग्रेस की महनाज बानों दे रही है।

आरती ने दिखाई ताकत
आरती आचार्य ने आज वार्ड 73 में अपनी विशान रैली निकाली जिसमें सैकड़ों मौहल्लेवासियों व कार्यकर्ताओं नजर आए। इस पैदल रैली में आरती का जगह-जगह स्वागत किया गया और आरती ने भी वार्ड के बुजूर्गो से आशिर्वाद लिया। भाजपा से आरती आचार्य एक जाना पहचाना चेहरा है। चुनाव प्रचार समाप्ति में अब कुछ घंटे ही बाकी रह गए है। यह रैली चुनाव कार्यालय से दुजारी मौहल्ला, ब्रह्मपुरी चौक, चुनगरान मौहल्ला, तेलीवाड़ा का क्षेत्र होते वार्ड 73 के समस्त गलियों से गुजरी। आरती ने वार्ड के सभी मंदिरों के दर्शन भी किए।

आरती के सामने
भाजपा की आरती आचार्य के सामने कांग्रेस की महनाज बानों, सनम की शारदा व्यास व निर्दलिय प्रत्याशी जयश्री पुरोहित मैदान में है। पिछले निकाय चुनाव में वार्ड 73 से भाजपा की पार्षद चुना गया था।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page