Share

बीकानेर (हैलो बीकानेर न्यूज़)। पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने से लिये राष्ट्रीय स्तर पर प्रयासरत इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) का प्रस्ताव देश की दोनों बड़ी राजनीतिक पार्टियों ने स्वीकार करते हुए अपने घोषणा-पत्र में शामिल किया है। राजस्थान विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा और कांग्रेस के जारी घोषणा-पत्र में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून लाने का वादा किया गया है। इसके अलावा डिजीटल जर्नलिज़्म, अधिस्वीकरण, पत्रकारों के आवास आदि के लिए भी नए स्तर पर नीति बनाने का काम किया गया है।

संघ के जिला अध्यक्ष ने दोनों ही पार्टियों द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने के वादे पर प्रसन्नता जताते हुए कहा है कि वास्तव में यह राजस्थान के पत्रकारों की जीत है। प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रदेश के पत्रकारों ने इस विषय पर काम किया। हर जनप्रतिनिधि तक अपनी बात पहुंचाई, जिससे दोनों पार्टियों को लगा कि यह कानून जरूरी हो गया है। शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के सामूहिक प्रयासों का ही यह परिणाम है।  संघ के जिला उपाध्यक्ष ब्रजमोहन रामावत ने कहा है कि दोनों ही पार्टियां इस वादे को याद रखे।

महासचिव लक्ष्मण राघव ने कहा कि आज के समय मे यह बहुत जरूरी हो गया है कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए नीतिगत रूप से कुछ तय हो, क्योंकि पत्रकार जान हथेली पर लेकर काम करते हैं। कोषाध्यक्ष राजेश के ओझा ने कहा है कि सरकार किसी की बने यह कानून बनना चाहिए।

रोशन बाफना, बिरमदेव रामावत, केशव खत्री, मनोज ओझा, शिवाजी आचार्य, अश्वनी श्रीमाली, राजेश अग्रवाल, राहुल व्यास, शंकर सेवग , विशाल स्वामी, अजय कश्यप, देवेन्द्र खत्री, रामसहाय हर्ष, रजनीश जोशी, सहित बीकानेर संभाग आईएफडब्ल्यूजे (IFWJ) के सभी सदस्यों ने भी दोनों पार्टियों द्वारा अपने घोषणा पत्र में इस मुद्दे को शामिल करना एक बड़ी जीत बताया है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page