बीकानेर में हुआ मर्डर, पुलिस पहुंची मौके पर

बीकानेर में हुआ मर्डर, पुलिस पहुंची मौके पर

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़। बीकानेर शहर के नयाशहर थानान्तर्गत नत्थूसर बास में एक महिला की हत्या हो गयी  है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नयाशहर थाना पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया है। मरने वाली महिला का नाम सरोज सोनी बताया जा रहा है। महिला के पति का नाम गोपाल सोनी बताया जा रहा है। हांलाकि महिला की हत्या कैसे हुई इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। महिला के शरीर पर घाव के निशान ये ईशारा करते है की महिला पर किसी धार दार हथियार से हमला हुआ था।  पुलिस हत्या के कारणों में जुटी हुई है। वारदात की सूचना पर नत्थूसर बास में भीड़ इक्कठी हो गई है।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page